अल्लाह की रहमत और दया رحمة الله

2.58 MB 56 1 Files
albyan
or download free
[free_download_btn]

Description

"और तेरा रब अपनी दया में असीम है..." (क़ुरआन 6:147)

मूल बातें सीखें

सर्वशक्तिमान अल्लाह अपनी सृष्टि के प्रति प्रेम और दया से परिपूर्ण है। इस दुनिया और अगले जीवन में सभी आशीर्वाद और अच्छाई उनकी असीम दया के स्पष्ट प्रमाण हैं।

निस्संदेह, इस्लाम हमें सिखाता है कि अल्लाह हमारे प्रति हमारी माताओं से अधिक दयालु है।

यह कोई अन्य कैसे हो सकता है, जब की अल्लाह के कुछ नामों और गुणों में ये शामिल हैं::

· तौबा स्वीकार करने वाला

· दयालु

· प्यार करने वाला

· सहनशील

· अत्यंत कृपालु

· अत्यधिक दयालु

· भलाई का स्रोत

· सबसे उदार

· वरदान देने वाला

ये सभी नाम संकेत देते हैं कि अल्लाह की विशेषता रहमत, दया, भलाई और उदारता है।

वे उनकी दया की विशालता एवं व्यापकता और पूर्णता की गवाही देते हैं, जिससे वह अपने सारे सृष्टि को आशीर्वाद देते हैं।

अल्लाह अपनी इस सृष्टि को संबोधित करते हुए कहते हैं: "हे आदम के पुत्र, यदि तुम मेरे पास पृथ्वी के बराबर पापों के साथ आओ और मुझसे मिलो, (लेकिन) मेरे साथ किसी को साझेदार न बनाओ, तो मैं तुम्हें पृथ्वी के बराबर क्षमा प्रदान करूंगा।"

अल्लाह की रहमत और आशीर्वाद के उदाहरण

"तो तुम अपने रब की कौन-कौन सी नेमतों को झुटलाओगे?" (क़ुरआन 55:13)

जीवन भर लोगों को निरंतर अल्लाह का आशीर्वाद प्राप्त होता रहता है, चाहे वह अच्छा स्वास्थ्य हो, देख सकता हो, सुन सकता हो, पोषण हो, स्वच्छ हवा हो, बच्चे हों, धन हो या अन्य अनगिनत, यह सभी चीजें अल्लाह की आशीर्वाद ही नहीं तो और किया हैं।

कुछ लोग अपने अस्तित्व का उद्देश्य समझने के लिए, अल्लाह द्वारा दी गई बुद्धि और तर्क का उपयोग करते हैं और इन आशीर्वादों को स्वीकार करते हैं, और इस प्रकार खुद को अल्लाह के सामने समर्पित करते हैं।

हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अल्लाह की रहमत और दया को नहीं समझ पाते, जबकि वह उनकी अवज्ञा के बावजूद उन्हें खिलाता और पोषण करता है।

अल्लाह के प्रति उनके स्पष्ट इनकार के बावजूद, उन्हें इधर उधर आने जाने, आनंद लेने, सोचने समझने और अन्य कार्य करने की पूरी स्वतंत्रता दी जाती है।

उनका अस्तित्व अल्लाह की रहमत के बिना संभव नहीं होता।

अंततः, हर किसी के पास अल्लाह के आशीर्वाद को पहचानने, उन्हें अल्लाह (पूरे मानवता के रब) द्वारा निर्धारित तरीके से उपयोग करने और केवल उसी की इबादत करने की पूरी आज़ादी है।

नीचे, हमने इन आशीर्वादों की एक झलक पेश की है, क्योंकि "...अगर आप अल्लाह की नेमतों को गिनने की कोशिश करें, तो आप उन्हें गिन नहीं सकते। निस्संदेह, अल्लाह क्षमाशील और दयालु है।" (क़ुरआन 16:18)

आसमानी किताबों और पैग़म्बरों के माध्यम से मार्गदर्शन

"वही है जिसने तुम पर सच्चाई के साथ किताब (क़ुरआन) उतारी, उसकी पुष्टि करते हुए जो इसके पहले आई। और उसने तौरात और इंजील को उतारा।" (क़ुरआन 3:3)

सृष्टि की शुरुआत से ही, इंसान को जीवन की कठिनाइयों का अकेले सामना करने के लिए नहीं छोड़ा गया।

अल्लाह की दया के कारण, इंसान ने पैग़म्बरों के माध्यम से वह्य प्राप्त की, जिन्होंने इसे अपने लोगों तक पहुँचाया और उन्हें मार्गदर्शन और सुरक्षा दी।

सबसे संपूर्ण और दयालु वह्य क़ुरआन किताब थी, और अंतिम पैग़म्बर मुहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) थे।

क़ुरआन - अंतिम वह्य - ने पहले की वह्य को समाप्त कर दिया और यह मानवता के लिए अंतिम दया और मार्गदर्शन है।

जैसे अल्लाह ने पहले पैग़म्बर भेजे, वैसे ही उन्होंने मानवता को क़ुरआन की दया और न्याय की शिक्षाओं को हमारे रोज़ाना की जीवन में व्यावहारिक रूप से लागू करने का एक जीवित, संपूर्ण और व्यावहारिक उदाहरण दिया।

यह उदाहरण मानवता के लिए एक दया की रूप में पैग़म्बर मुहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) थे।

"और हम ने (अल्लाह ने) आपको (मुहम्मद को) मानवता के लिए केवल एक दया के रूप में भेजा है।" (क़ुरआन 21:107)

निम्नलिखित पैग़म्बर (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) की कुछ बातें हैं जो उनकी दया, करुणा, सहनशीलता और सुंदर शिक्षाओं को दर्शाती हैं:

· "दयालुता किसी भी चीज़ के लिए एक श्रंगार की प्रतीक है, और यदि इसे किसी भी चीज़ से हटा दिया जाए तो इसमें ख़राबी आ जाती है”

· "ईमान में सबसे पूर्ण ईमान वाले वे हैं जिनका आचरण सबसे अच्छा है।"

· "वह मुसलमान नहीं है जो खुद पेट भर खाता है जबकि उसका पड़ोसी भूखा रहता है।"

· "अल्लाह उस पर दया नहीं करेगा जो दूसरों पर दया नहीं करता।"

हम, एक समाज के रूप में, और इन स्थतियों में, ऐसी सुंदर सलाह की कितनी सख्त ज़रूरत है?

सृष्टि के प्रति दया और रहम

मानव जाति और उनकी सभी क्षमताओं की सृष्टि अपने आप में एक बड़ी दया है। तथ्य यह है कि हम बिस्तर से उठ सकते हैं, काम कर सकते हैं, खा सकते हैं, खेल सकते हैं और सो सकते हैं, और यही हमें आभारी बनाता है।

" और उसने अपनी मेहरबानी से तुम्हारे वास्ते रात और दिन को बनाया ताकि तुम रात में आराम करो और दिन में उसके फज़ल व करम (रोज़ी) की तलाश करो और ताकि तुम लोग शुक्र करो " (क़ुरआन 28:73)

जीवनसाथी सबसे बड़ी दयाओं में से एक है, जो शांति और स्नेह का एक साधन के समान है।

" और उसी की (क़़ुदरत) की निशानियों में से एक ये (भी) है कि उसने तुम्हारे वास्ते तुम्हारी ही जिन्स की बीवियाँ पैदा की ताकि तुम उनके साथ रहकर चैन करो और तुम लोगों के दरमेयान प्यार और उलफ़त पैदा कर दी इसमें शक नहीं कि इसमें ग़ौर करने वालों के वास्ते (क़ु़दरते ख़़ुदा की) यक़ीनी बहुत सी निशानियाँ हैं " (क़ुरआन 30:21)

एक और रहमत यह है कि उसने हमें बिना पाप के बनाया और हमें बड़े होने और निर्णय लेने की आयु तक जवाबदेह नहीं ठहराएगा। यह ईसाई धर्म में "मूल पाप" की अवधारणा के बिलकुल विपरीत है।

गुनाहों की माफ़ी अल्लाह की दया का एक और उदाहरण है, क्योंकि अल्लाह जानता है कि हम अपूर्ण हैं और गलतियाँ करते हैं। यह तथ्य कि ईमान रखने वालों से पाप हो जाते हैं, इसका मतलब यह नहीं है कि हमें अल्लाह की रहमत से निराश हो जाना चाहिए या कि उसकी क्षमाशीलता समाप्त हो गई है।

" (ऐ रसूल) तुम कह दो कि ऐ मेरे (ईमानदार) बन्दों जिन्होने (गुनाह करके) अपनी जानों पर ज़्यादतियाँ की हैं तुम लोग ख़ुदा की रहमत से नाउम्मीद न होना बेशक ख़ुदा (तुम्हारे) कुल गुनाहों को बख़्श देगा वह बेशक बड़ा बख़्शने वाला मेहरबान है (क़ुरआन 39:53)

यहाँ तक कि जानवर भी अल्लाह की दया से अछूते नहीं हैं। उन्हें सुनने और देखने की क्षमता दी गई है, उन्हें आजीविका और संतानों से नवाज़ा गया है, और कई अन्य आशीर्वाद प्रदान किए गए हैं।

अल्लाह की दया उन्हें इस हद तक घेरी हुई है कि पृथ्वी पर अल्लाह की दया का केवल एक हिस्सा भेजे जाने के कारण, "...उसकी सृष्टियाँ एक-दूसरे पर दया करती हैं, यहाँ तक कि घोड़ी भी अपने बच्चे से अपना खुर हटा लेती है ताकि उसे कुचल न दे।"

दयालु स्रष्टा यह सुनिश्चित करता है कि हर सृष्टि की देखभाल की जाए - समुद्र की गहराई में मछलियों से लेकर धरती के कीड़ों तक, और आकाश में पक्षियों तक - सभी को उसी से जीविका मिलती है।

हम पर अल्लाह की रहमत (दया) अधिक से अधिक कैसे हो

"निश्चित रूप से, अल्लाह की रहमत उन लोगों के करीब है जो अच्छे काम करते हैं।" कुरान 7:56

अल्लाह ही है जिन्हों ने अपनी रहमत के कारण, वादा किया है कि वह उसे क्षमा करेगा और उसे माफ कर देगा जो नेक और उचित काम करता रहेगा, जैसा कि निम्नलिखित आयत में बताया गया है:

"और निश्चित रूप से, मैं उसे क्षमा करूँगा जो पश्चाताप करता है, विश्वास करता है (मेरी एकता में, और मुझसे संबद्ध किसी को ईबादत में शामिल नहीं करता) और धार्मिक अच्छे कर्म करता है, और फिर उन्हें करने में निरंतर रहता है।" कुरान 20:82

सही ईमान रखने का एक हिस्सा यह है कि अंतिम पैग़म्बर, मुहम्मद (शांति उन पर हो), में विश्वास करना और उनकी आज्ञा का पालन करना।

संक्षेप में, वे लोग जो अल्लाह की अधिक दया प्राप्त करते हैं, वे हैं जिन्होंने उनकी आशीर्वाद और अनुग्रह को स्वीकार किया है; उन्हें ऐसे तरीके से उपयोग किया है, जो अल्लाह को प्रसन्न करता है; अल्लाह की दी हुई संपत्ति को दान में और जरूरतमंदों की देखभाल में खर्च करता है; अनाथों की देखभाल के लिए अपने हाथों का उपयोग किया है; अच्छा बोलने के लिए अपनी वाणी की उपहार का उपयोग किया है; और अल्लाह द्वारा निर्धारित अन्य सम्मानजनक कार्य किए हैं।

नबी (शांति उन पर हो) ने कहा: "अल्लाह उन लोगों पर दया करेगा जो लोगों पर दया करते हैं। धरती पर जो लोग हैं, उन पर दया करो – अर्श में जो है वह तुम पर दया करेगा।"

निम्नलिखित , अल्लाह की दया प्राप्त करने के कुछ तरीके दिए गए हैं।

" और ख़ुदा और रसूल की आज्ञा मानो और फ़रमाबरदारी करो ताकि तुम पर रहम किया जाए " (कुरआन 3:132)

कुरआन में पाए जाने वाले दया और न्याय के उपदेशों का पालन करके: "और यह एक धन्य पुस्तक है जिसे हमने प्रकट किया है; इसलिए इसका पालन करो और अपने को (बुराई से) बचाओ, ताकि तुम पर दया की जाए।" (कुरआन 6:155)

" और (ऐ इमानदारों) नमाज़ पाबन्दी से पढ़ा करो और ज़कात दिया करो और (दिल से) रसूल की इताअत करो ताकि तुम पर रहम किया जाए" (कुरआन 24:56)

(और अल्लाह से पूरी सच्चाई के साथ रहमत की दुआ करना:) ऐ हमारे पालने वाले हमारे दिल को हिदायत करने के बाद डावाडोल न कर और अपनी बारगाह से हमें रहमत अता फ़रमा इसमें तो शक ही नहीं कि तू बड़ा देने वाला है " (कुरआन 3:8)

रहम और जवाबदेही

अल्लाह की रहमत की विशेषता के साथ उनकी न्याय की विशेषता भी है।

अल्लाह सबसे ज्यादा रहम करने वाला है।

" बेशक परहेज़गार लोग अपने परवरदिगार के यहाँ ऐशो आराम के बाग़ों में होंगे। तो क्या हम फ़रमाबरदारों को नाफ़रमानो के बराबर कर देंगे। (हरगिज़ नहीं) तुम्हें क्या हो गया है तुम तुम कैसा हुक़्म लगाते हो।?" (कुरआन 68:34-36)

हालांकि, वह हिसाब लेने में भी तेज हैं।

कोई भी अल्लाह को धोखा नहीं दे सकता और उनकी रहमत का ग़लत फायदा नहीं उठा सकता, कोई भी व्यक्ति बिना सच्चे तौबा या पुनः पाप न करने के संकल्प के, वही पाप करते रहने के द्वारा अल्लाह की दया का लाभ नहीं उठा सकता।

"और तौबा उन लोगों के लिए फायदेमंद नहीं है जो लगातार बुरे कर्म करते रहते हैं, यहाँ तक कि जब उनमें से किसी के पास मौत आ जाती है, तो वह कहता है: अब मैंने तौबा की; और न ही उन लोगों के लिए जो काफिरों के रूप में मर जाते हैं।" (कुरआन 4:18)

मुसलमानों को उनके अच्छे कर्मों के लिए इनाम की आशा रखने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है, इसी के साथ उन्हें अपने उन पापों के बारे में भी चिंतित रहने चाहिए जो वे कभी कर सकते हैं।

जब वे कोई पाप करते हैं, तो वे ईमानदारी से तौबा करते हैं, और क्षमा किए जाने की उम्मीद रखते हैं।

और अंततः वे अपने सृष्टिकर्ता के शब्दों से संतुष्ट महसूस करते हैं, और इसे अपने दिल के करीब रखते हैं:

"निस्संदेह अल्लाह सबसे कोमल, और लोगों पर अत्यंत दयालु हैं।" (कुरआन 22:65)

Similar Downloads

No related download found!